John

श्री श्याम बिहारी जी की आरती

श्री श्याम बिहारी जी की आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे | खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे ||

ॐ रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे | तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े ||


ॐ गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे | खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जले ||

ॐ मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे | सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे ||


ॐ झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे | भक्त आरती गावे, जय - जयकार करे ||

ॐ जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे | सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम - श्याम उचरे ||


ॐ श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे | कहत भक्त - जन, मनवांछित फल पावे ||

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे | निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे ||


ॐ जय श्री श्याम हरे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Hire Best SEO Expert - SK RAWAT


Best SEO Expert in India 2022: If you have projects related SEO, Web development & Designing, Digital Marketing etc. Please contact us...info@skrawat.com | info@ushanand.com | Mobile: +91-9412252226